यह खौफनाक घटना रोहतक जिले के चुलियाना गांव के पास का है। जहां एक महिला का आधा धड़ पुलिस को मिला है। शव की हालत बहुत खराब थी। बॉडी पूरी तरह से खून से लथपथ थी। वहीं पुलिस को रोहतक जिले से एक कटा धड़ा मिला, जिसका सिर गायब था। 

रोहतक. हरियाणा के रोहतक जिले से एक महिला की हत्या का ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे जान पुलिस भी शॉक्ड है। क्योंकि उसका एक शहर में कटा हुआ सिर मिला है तो दूसरे शहर में धड़ मिला है। जिसकी जांच दो जिलों की पुलिस कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खून से सना हुआ था कटा हुआ आधा धड़
दरअसल, यह खौफनाक घटना रोहतक जिले के चुलियाना गांव के पास का है। जहां एक महिला का आधा धड़ पुलिस को मिला है। शव की हालत बहुत खराब थी। बॉडी पूरी तरह से खून से लथपथ थी। हत्या होने के 72 घंटे बाद भी मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने रोहतक क पीजीआई सरकारी अस्पताल में शव रखवा दिया है। जिससे उसकी पहचान हो सके। साथ ही मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

कटे सिर और धड़ को लेकर आपस में पुलिस वाले लड़ते रहे
बता दें कि पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि सड़क किनारे एक महिला का कटा हुआ सिर पड़ा है। जिसके मौके पर झज्जर जिले की पुलिस पहुंची और कटा सिर अपने साथ लेकर आ गई। वहीं मंगलवार को पुलिस को रोहतक जिले से एक कटा धड़ा मिला, जिसका सिर गायब था। जिसके बाद मामले को लेकर रोहतक और झज्जर दोनों जिलों की पुलिस का आपस में क्षेत्र को लेकर भी विवाद हुआ। हालांकि बाद में रोहतक पुलिस को जांच की जिम्मेदारी सौंप दी गई।

सिर से कटे हुए थे बाल..
एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिससे पता चला की यह सिर और धड़ एक ही युवती का है। वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी कृष्ण कुमार भी पहुंची उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर महिला का कुछ सामान बिखरा हुआ पड़ा मिला है। साथ कुछ बाल भी कटे मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया है। जल्द ही इस मामले को अंजाम देने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।