ये खौफनाक घटना यमुनानगर जिले में बुधवार देर रात को हुई। नीरज और निशिका एक-दूसरे के घर के पड़ोस में रहते थे। दोनों में पहले दोस्ती हुई, फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई और उन्होंने लव मैरिज कर ली। पड़ोस के लोगों ने बताया दोनों आपस में बहुत प्यार करते थे।

यमुनानगर. हरियाणा की एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जहां एक कपल ने लव मैरिज करके एक-दूसरे के साथ जिंदगीभर साथ रहने की कसमें खाईं थी। लेकिन वही पति-पत्नी के बीच जरा सी बात को लेकर इतना बड़ा विवाद हो गया कि दोनों ने साथ में आत्महत्या कर ली। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पड़ोसी की बाइक लेकर निकले थे दोनों
दरअसल, ये खौफनाक घटना यमुनानगर जिले में बुधवार देर रात को हुई। जानकारी के मुताबिक, दोनों विवाद होने के बाद पड़ोसी विशाल की बाइक लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान जब झगड़ा ज्यादा बड़ गया तो पत्नी निशिका ने सामने से आ रही एक ट्रेन के सामने कूद गई। उसी को बचाने के चक्कर में पति नीरज भी ट्रेन की चपेट में आ गया और दोनों की मौके पर मौत हो गई।

पड़ोस के लोगों ने कहा-दोनों में बहुत प्यार था...
बता दें कि नीरज और निशिका एक-दूसरे के घर के पास यमुना विहार में रहते थे। दोनों में पहले दोस्ती हुई, फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई और उन्होंने लव मैरिज कर ली। पड़ोस के लोगों ने बताया कि नीरज-निशिका आपस में बहुत प्यार करते थे। लेकिन कुछ दिनों से उनके बीच अनबन चल रही थी। जिसको लेकर उनका आए-दिन विवाद होता रहता था। लेकिन उनको इतना बड़ा कदम उठाने से पहले अपने दो बच्चों के बारे में तो सोचना चाहिए था। अब इन मासूमों का क्या होगा।