हरियाणा में एक अजीब मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को जान से मारने की कोशिश की। इसके लिए वह महिला को सेल्फी का बोल एक नहर के किनारे ले गया। फिर इसके बाद उसने नहर में धक्का दे दिया। 

हिसार. हरियाणा में एक अजीब मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को जान से मारने की कोशिश की। इसके लिए वह महिला को सेल्फी का बोल एक नहर के किनारे ले गया। फिर इसके बाद उसने नहर में धक्का दे दिया। हालांकि युवती को वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने बचा लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर से फरार है महिला का पति
दरअसल, यह घटना बुधवार को हिसार जिले में नारनौंद के पास एक गांव में सामने आई है। जहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में जाकर खुद को जान से मारने का आरोप लगाया है। आरोपी पति फिलहाल फरार है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

पहले मंदिर में माथा टेका, फिर सेल्फी का बोल नहर में धकेल दिया
पीड़िता ने बताया की वह मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है। उसकी शादी साल 2018 में जींद जिले के अमित के साथ हुई थी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा-उसका पति उसको एक मंदिर में माता टेकने के लिए ले गया था। उसके बाद वह भाखड़ा नहर के पास जाकर सेल्फी लेने को कहा, में इसके लिए तैयार हो गई। फिर मैं वहां जाकर किनारे खड़ी थी कि इतने में पति ने मुझे पीछे धक्का दे दिया। मेरी किस्मत अच्छी थी कि उसी दौरान वहां से गुजर रहे एक शख्स ने मुझको देखा और बाहर निकाल लिया।