सांप जहरीला हो या न हो, उसे देखकर ही सिहरन दौड़ पड़ती है। आमतौर पर लोग 10 फीट दूरी जाकर खड़े हो जाते हैं। लेकिन यहां एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक घर में बेड पर सांप बैठा था।

गुड़गांव. सांप छोटे हों या बड़े, जहरीले हो या विषहीन..उन्हें देखकर ही अच्छे-खासों की घिग्गी बंध जाती है। लेकिन गुड़गांव के नजदीक सुल्तानपुर के एक घर में 6 फीट लंबा कोबरा जाकर बिस्तर में घुस गया। लोगों को कुछ देर बाद पता चला कि उनके घर में सांप है। जैसे ही सांप को देखा, पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल एनवायरमेंट एंड वाइल्ड लाइफ सोसायटी को सूचित किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खिड़की के रास्ते से खुला था
सोसायटी के प्रेसिडेंट अनिल गंडास ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सुल्तानपुर गांव में एक घर में सांप घुसा हुआ है। घटना सोमवार सुबह 5 बजे की है। यह घर राजेश का है। उन्होंने बताया कि रात को 12.30 बजे बेड पर बच्चे सो रहे थे। खिड़की खुली हुई थी। संभवत: उसी के रास्ते कोबरा अंदर दाखिल हुआ होगा। अचानक पत्नी की नजर सांप पर पड़ी, तो उसने घबराकर बच्चों को बाहर निकाला और कमरे का ताला बंद कर दिया। कुछ देर बाद उन्होंने देखा कि कोबरा कंबल में घुसा था। घर के बाहर झाड़ियां हैं। माना जा रहा है कि खाने तलाश में सांप अंदर घुसा होगा। सांप का रेस्क्यू करके उसे जंगल में छोड़ दिया गया।