tik tok पर वीडियो बनाने का क्रेज एक यु़वक की जिंदगी पर भारी पड़ गया। रेलवे लाइन के बिजली पोल पर चढ़कर वीडियो बनाने की कोशिश में युवक को करंट लग गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

पानीपत, हरियाणा. स्टंट करते हुए हाईवोल्टेज लाइन के खंभे पर चढ़कर tik tok वीडियो बनाना एक युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गया। करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ऐसा करने के लिए उसके दोस्तों ने उकसाया था। युवक शराब की बोतल लेकर खंभे पर चढ़ रहा था, तभी 5 फीट की दूरी से हाईवोल्टेज करंट ने उसे अपनी ओर खींच लिया। दूर खड़े उसके दोस्त कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद दोस्त वहां से भाग गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइन पर करंट रुकवाकर लाश को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल भेजा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


तीन दोस्तों ने उकसाया था...
25 साल का विकास उर्फ विक्की धर्मगढ़ गांव का रहने वाला था। वो सोमवार करीब 4 बजे अपने तीन दोस्तों के साथ मतलौडा स्थित आईटीआई के पीछे TIK TOK वीडियो बना रहा था। तभी दोस्तों ने उसे वहां से गुजरते रेलवे लाइन के खंभे पर चढ़कर वीडियो बनाने के लिए उकसाया। विक्की शराब की बोतल पकड़कर खंभे पर चढ़ने लगा। इस बीच करंट ने उसे अपनी ओर खींच लिया। युवक सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसका एक भाई ट्रक ड्राइवर है। जो किसी केस में जेल में है। मृतक के चचेरे भाई भूपेंद्र ने बताया कि विकास 12वीं पास करने के बाद से सेना में जाने की तैयारियों में जुटा था।