हरियाणा के कैथल की रहने वाली एक सिख लडकी करतारपुर कॉरिडोर से गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुंची थी। लेकिन दरअसल में वह अपने फेसबुक बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए पाकिस्तान गई थी। जिसको पाक सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर भारत भेज दिया है।

कैथल (हरियाणा). किसी ने सही कहा है की प्यार ना सरहदें देखता है और ना ही जात पात। ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक भारतीय लड़की अपने प्रेमी से मिलने के लिए बिना वीजे के करतारपुर कॉरिडोर के जाने के बहाने पाकिस्तान में घुसने की कोशिश में पकड़ी गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

करतापुर के बहाने जा रही थी पाकिस्तान
दरअसल, हरियाणा के कैथल की रहने वाली ये सिख लडकी नवंबर के अंतिम हफ्ते में करतारपुर कॉरिडोर से गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुंची थी। लेकिन इसका खुलासा मंगलवार को हुआ। वह अपने फेसबुक बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए पाकिस्तानी सीमा में पहुंच गई थी।

पाकिस्तानी जवानों ने ऐसे लड़की को पकड़ा
बता दें कि जिस दिन यह लड़की करतारपुर गई थी उसके साथ छह अन्य महिलाएं भी थी। जो शाम को वापस आ गईं थी। लेकिन पाकिस्तानी जवानों ने देखा की एक युवती वापस नहीं आई तो उन्होंने इसकी जांच की तो पता चला कि वह पाकिस्तान के शहर फैसलाबाद में अपने एक दोस्त के साथ थी। इस पाक युवक के साथ एक पाकिस्तानी लड़की भी साथ आई थी इस युवती से मिलने के लिए।

फेसबुक पर हुई थी पाकिस्तानी लड़के से दोस्ती
हुआं यू कि बॉयफ्रेंड के साथ आई एक लड़की ने अपना विजिटर कार्ड कैथल की रहने वाली लड़की को दे दिया। जिसके बाद युवती ने अपना यात्रा कार्ड एक कचरे दान में फेंक दिया। ताकि कोई यह न पहचान सके कि वह भारत से दर्शन करके के लिए आई है। फिर वह पाकिस्तानी दोस्त के साथ फैसलाबाद के लिए निकल गई। जहां सुरक्षा बलों ने उसको गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला की उसकी कुछ दिन पहले ही पाक के लड़के से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। जिसके चलते वह उससे मिलने के लिए आई थी। दोनों गुरुद्वारे में मिले और वहां से फैसलाबाद के लिए निकल गए पूछताछ के बाद ‘सुरक्षा अधिकारियों ने भारतीय युवती को वापस भेज दिया।