यह शर्मनाक घटना फरीदाबाद के गांव नरियाला में रविवार शाम में हुई। जब राज्य की उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला जजपा कार्यकर्ता के घर चाय नाश्ते के लिए पहुंचे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान साहिल अढ़ाना नाम के युवक ने महिला अफसर को गलत इरादे से टच किया। 


पानीपत (हरियाणा). देश में महिलाओं से छेड़खानी करने वाले बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि अब वह लेडी पुलिस से भी छेड़खानी करने से बाज नहीं आते हैं। हरियाणा के फरीदाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक महिला IAS अफसर के साथ छेड़छाड़ की गई। यह हरकत उस दौरान की गई जब लेडी ऑफिसर राज्य के डिप्टी सीएम साथ ड्यूटी पर तैनात थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अफसर को गलत जगह किया टच
दरअसल, यह शर्मनाक घटना फरीदाबाद के गांव नरियाला में रविवार शाम में हुई। जब राज्य की उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला जजपा कार्यकर्ता के घर चाय नाश्ते के लिए पहुंचे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान साहिल अढ़ाना नाम के युवक ने महिला अफसर को गलत इरादे से टच किया। आरोपी जननायक जनता पार्टी (जजपा) का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। लेकिन पार्टी ने इसे सिरे से नकार दिया है।

फौरन सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी
महिला IAS के साथ छेड़छाड़ की यह घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी रही है। हालांकि पुलिस ने फौरन मामले पर संज्ञान लेते हुए आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर आज सोमवार को अदालत में पेश किया। जिसके बाद उसे 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सेंट्रल थाने के सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने मामले की पुष्टि की।

लेडी अफसर ने तुरंत आरोपी क धर दबोचा
बताया जाता है कि जिस वक्त आरोपी ने यह शर्मनाक हरकत की उस दौरान महिला अधिकारी ने उसे तुरंत पकड़ लिया। आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। जिसके बाद महिला अफसर ने थाने में जाकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। लेडी अधिकारी ने बताया कि बदमाश जानबूझकर मेरे पास से निकला और निकलते समय उसने गलत जगह पर टच किया।