पटियाला. (पंजाब)। डेरा प्रेमी मोहिंदर पाल बिट्‌टू की नाभा जेल के अंदर हत्या के बाद कई इलाकों में माहौल गर्म है।


पटियाला. (पंजाब)। डेरा प्रेमी मोहिंदर पाल बिट्‌टू की नाभा जेल के अंदर हत्या के बाद कई इलाकों में माहौल गर्म है। पुलिस ने तनाव को देखते हुए आधी रात के बाद तड़के 2:50 बजे बिट्‌टू का पोस्टमार्टम कराया। रविवार सुबह 4 बजे पुलिस ने बिट्‌टू का शव उसके शहर कोटकपूरा भेजा। सुबह 7 बजे जब डेडबॉडी कोटकपूरा पहुंची तो घर में आयोजित शोक सभा के दौरान डेरा संगत की मांगों ने एक नया हंगामा खड़ा कर दिया। उधर, पुलिस ने हत्या के आरोपी हवालाती मनिंदर सिंह और कैदी गुरसेवक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घटना के बाद कोटकपूरा, फरीदकोट समेत मालवा के कई जिलों में तनाव का माहौल है। पंजाब सरकार ने लोगों से किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred