लॉकडाउन के चलते जहां लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, डर के चलते वह पिछले एक महीने से अपने घरों में कैद हैं। इसी बीच हरियाणा से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। जहां चार हैवान दोस्तों ने एक नाबालिग लड़की के साथ रेप किया।


रेवाड़ी (हरियाणा). लॉकडाउन के चलते जहां लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, डर के चलते वह पिछले एक महीने से अपने घरों में कैद हैं। इसी बीच हरियाणा से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। जहां चार हैवान दोस्तों ने एक नाबालिग लड़की के साथ रेप किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अपराध करने वाला आरोपी खुद नाबालिग
दरअसल, यह शर्मनाक घटना रेवाड़ी में सामने आई। जहां नाबालिग का अपहरण कर इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इतना ही नहीं इनमें मुख्य आरोपी नाबिलग है। ज्युनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। वहीं इस अपराध में साथ देने वाले तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।

लड़की को घर के बाहर से उठाकर ले गए थे चारों हैवान
मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया था कि मेरी बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान बाइक से आए दो युवक आए और उसको उठाकर ले गए। इसके बाद उन दरिंदों ने गांव के बाहर खाली पड़े एक खंडर में बच्ची के साथ घिनौना काम किया।