राजस्थान से भारत जोड़ो यात्रा कि विदाई हो गई है। करीब 16 दिन राहुल गांधी यहां रहने के बाद अब हरियाणा में एंट्री कर चुके हैं। इसी दौरान राहुल गांधी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें लोग उनका गुस्सा एक युवक पर दिखा। लोग यह देखकर हैरान रह गए।

रोहतक (हरियाणा). राजस्थान से भारत जोड़ो यात्रा कि विदाई हो गई है। करीब 16 दिन राहुल गांधी यहां रहने के बाद अब हरियाणा में एंट्री कर चुके हैं। इसी दौरान राहुल गांधी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें लोग उनका गुस्सा होकर हैरान थे। जब एक समारोह के दौरान यात्रा में एक युवक ने राहुल के साथ सेल्फी लेनी चाही तो वह उस पर भड़क गए और युवक का हाथ झटक दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए कब और क्यों राहुल गांधी को आया गुस्सा
दरअसल, यह पूरा मामला राजस्थान और हरियाणा की बॉर्डर पर हुए एक कार्यक्रम का है। जहां राहुल गांधी के स्वागत में फ्लैग एक्सचेंज कार्यक्रम रखा गया था। मंच पर राहुल गांधी और कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद थे। इसी दौरान एक युवक आया और राहुल गांधी के साथ मंच पर सेल्फी लेने लगा। बसी इसी बात पर राहुल गांधी को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने युवक का डांटते हुए उसका हाथ झटक दिया। इस दौरान मंच कुछ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की कर दी। इससे राहुल बेहद ही गुस्से में नजर आए। 

'भारत सरकार को सिर्फ राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और 'भारत जोड़ो यात्रा' दिख रही है?
। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के पत्र के बाद कांग्रेस के तमाम नेताओं के बयान सामने आने लगे हैं। कांग्रेस ने कहा-क्या भारत सरकार को सिर्फ राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और 'भारत जोड़ो यात्रा' दिख रही है? क्या भारत सरकार को राजस्थान और कर्नाटक में भाजपा की यात्रा नहीं दिख रही है? हम नियमों का पालन करेंगे, लेकिन सरकार उसकी घोषणा करे और वो नियम सभी पर लागू हों।

अधीर रंजन चौधरी ने दिया तगड़ा जबाव
 सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ”भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाई हुई है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी इस यात्रा पर तरह-तरह के सवाल उठा रही है।” उन्होंने कहा, ”क्या गुजरात चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे?”

अशोक गहलोत ने कहा-भाजपा कांग्रेस से घबरा गई...
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने tweets में लिखा-राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसंबर की सुबह पूरी हो गई, पर यहां उमड़ी भारी भीड़ से भाजपा एवं मोदी सरकार इतनी घबरा गई है कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री 20 दिसंबर को राहुल गांधी को राजस्थान में कोविड प्रोटोकॉल की पालना करने हेतु पत्र लिख रहे हैं। यह स्पष्ट दिखाता है कि भाजपा का उद्देश्य बढ़ते जनसमर्थन से घबराकर भारत जोड़ो यात्रा को डिस्टर्ब करने का है। 

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…