यह हैं TIK TOK फेम सोनानी फोगाट। सोनाली ने हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से भाजपा की ओर से चुनाव लड़ा था। हालांकि वे कुलदीप बिश्नोई से चुनाव हार गई थीं। बहरहाल, सोनाली ने अपनी फैमिली पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

हिसार, हरियाणा. टिक टॉक के जरिये लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाने वालीं सोनाली फोगाट ने अपनी फैमिली पर गंभीर अरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने देवर-देवरानी सहित 6 लोगों के खिलाफ प्रॉपर्टी हड़पने का केस दर्ज कराया है। सोनाली का आरोप है कि इन लोगों ने उनकी दुकान, प्लॉट सहित करीब 35 लाख रुपए हड़प लिए। वे पिछले 8-9 सालों से उनके साथ धोखाधड़ी कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि सोनाली ने भाजपा के टिकट पर आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से इलेक्शन लड़ा था। हालांकि वे कुलदीप बिश्नोई से हार गई थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


तीन साल पहले हो चुका है पति का निधन..
संत नगर में रहने वालीं सोनाली ने पुलिस में की शिकायत में बताया कि दिसंबर 2016 में उनके पति संजय का निधन हो गया था। इससे पहले एक फरवरी 2011 को उन्होंने गंगवा गांव में एक दुकान खरीदी थी। यह दुकान भेरियां गांव के रहने वाले रामअवतार मित्तल की थी। इसे 8.50 लाख रुपए में खरीदा गया था। इसके फुल पेमेंट का एग्रीमेंट भी हो चुका था। इसके बावजूद रामअवतार ने उनके देवर विकास के साथ सांठगांठ करके किसी और को बेच दिया। सोनाली ने बताया कि स्कॉलर कॉलोनी में 250 वर्ग फीट का एक प्लॉट उन्होंने विकास और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर खरीदा था। लेकिन विकास ने यहां भी धोखाधड़ी की।