हरियाणा की 14 वीं विधानसभा के लिए चुने गए नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाया जाएगा। सोमवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय सत्र में राज्यपाल विधानसभा को संबोधित भी करेंगे। 

चंडीगढ़. हरियाणा विधानसभा के सोमवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय सत्र के दौरान नव निर्वाचित विधायक शपथ लेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बेरी से विधायक रघुवीर सिंह कादियान हरियाणा की 14 वीं विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर होंगे और वह नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। विधायकों की शपथ के बाद उसी दिन विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राज्यपाल करेंगे संबोधित 

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य पांच नवंबर को विधानसभा को संबोधित करेंगे। यह नयी विधानसभा का पहला सत्र होगा। 

नहीं मिला है बहुमत 

हरियाणा में 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किये गए। 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 40 सीटों पर जीत मिलीं, वहीं जननायक जनता पार्टी ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस के खाते में 31 सीटें आईं हैं। किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के बाद भाजपा और जजपा ने गठबंधन कर सरकार बनाई है।