कैथल के विधायक लीला राम गुर्जर संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे

चंडीगढ़: हरियाणा में भाजपा के एक विधायक ने एक समुदाय विशेष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी का विरोध कर रहे हैं उनका 'सफाया' एक घंटे में किया जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैथल के विधायक लीला राम गुर्जर संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने सभा में कहा, ''आज यह जवाहरलाल नेहरू का हिंदुस्तान नहीं है, आज यह गांधी वाला नहीं है। आज यह हिंदुस्तान है नरेंद्र मोदी जी का। मियां जी, अब यह हिंदुस्तान नरेंद्र मोदी जी का है, अगर इशारा हो गया ना तो एक घंटे में सफाया कर देंगपर जाना होगा

अवैध घुसपैठियों को जाना होगा

संशोधित नागरिकता कानून का हवाला देते हुए वह एक वीडियो क्लिप में यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि मोदी ने यह पहल की है। उन्होंने कहा, ''अगर मुस्लिम सोचते हैं कि उन्हें देश से निकालने के लिए यह षड्यंत्र है तो ऐसा उस कानून में कुछ भी नहीं है। लेकिन जिन्होंने अवैध तरीके से देश में प्रवेश किया है, उन्हें निश्चित तौर पर जाना होगा।''

इस साल अक्टूबर में आयोजित विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को हराने वाले गुर्जर ने कहा, ''मैं यहां लोगों से कहना चाहता हूं कि आज यह भारत मनमोहन सिंह, जवाहरलाल नेहरू या गांधी का नहीं है, बल्कि मोदी जी और अमित शाह का भारत है।''

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)