एक दर्दनाक एक्सीडेंट हरियाणा में सामने आया है। जहां ड्यूटी करके बाइक से अपने घर लौट रहे दो दोस्तों की मौत हो गई। लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए।

पानीपत (हरियाणा). आजकल आए दिन सड़क हादसों में लोगों की मौत हो रहीं हैं। ऐसा एक दर्दनाक एक्सीडेंट हरियाणा में सामने आया है। जहां ड्यूटी करके बाइक से अपने घर लौट रहे दो दोस्तों की मौत हो गई। लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खुशी-खुशी लौट रहे थे घर, लेकिन मौत बनकर आया वो...
दरअसल, ये दर्दनाक एक्सीडेंट सोमवार रात करीब 8 बजे के आसपास पानीपत शहर में हुआ। जानाकारी के मुताबिक, बिहार के रहने वाले संतोष कुमार व मुरारी प्रताप एक फ्रक्ट्री से काम करके बात करते हुए घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने एक पिकअप गाड़ी ने दोनों की टक्कर मार दी। जिसमें मुरारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि संतोष ने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।

टक्कर मार मौके पर छोड़ गया गाड़ी
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक टक्कर मारने के बाद घटनास्थल पर अपनी पिकअप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं दोनों मृतकों के शव परजिनों को सौंप दिए हैं।