सोनीपत में तेज रफ्तार कार ने सगी बहनों की जिंदगी छीन ली। ये बहनें अपने गांव जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी थीं, तभी कार ने उन्हें कुचल दिया।

सोनीपत, हरियाणा. रविवार शाम तेज रफ्तार कार ने दो सगी बहनों की जिंदगी छीन ली। ये बहनें मामा के घर से अपने गांव जाने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रही थीं। तभी बस ने उन्हें कुचल दिया। ये बहनें हमेशा साथ रहती थीं। दोनों एक ही कंपनी में नौकरी करती थीं। एक अच्छे दोस्तों की तरह हमेशा एक-दूसरे के सुख-दुख की साथी इन बहनों को नहीं मालूम था कि मौत भी आएगी..तो एक साथ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामा की आंखों के सामने कुचल गईं भांजियां
बहनें सोनीपत क्षेत्र के प्याऊ मनियारी से नरेला रोड पर मामा के साथ खड़ी थीं। वे गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं। मामा की आंखों के सामने उसकी भांजियां को कार ने कुचल दिया। मामा फौरन दोनों को हॉस्पिटल ले गया। लेकिन दोनों की मौत हो गई। थाना कुंडली पुलिस ने अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामा नईम ने बताया कि उनकी भांजियां मुस्कान और शीनू सगी बहनें होते हुए भी दोस्तों की तरह रहती थीं।