यमुनानगर. हरियाणा के यमुनानगर तीन तलाक का मामला सामने आया है। 

यमुनानगर. हरियाणा के यमुनानगर तीन तलाक का मामला सामने आया है। महिला के पति ने 8 साल की शादी-शुदा जिंदगी को पलभर में तीन तलाक बोलकर खत्म कर दिया। दंपति के दो बच्‍चे भी हैं। पति के तलाक बोलने के बाद महिला भी अपनी जिद पर अड़ गई। उसने कहा- मैं इस तलाक को नहीं मानती। यह महिलाओं की जिंदगी बर्बाद करने वाला फरमान है। महिला ने जब इस फैसले का विरोध किया तो ससुराल वालों ने महिला का हुक्ला-पानी बंद कर दिया।

पति और ससुराल वालों की तानाशाही के खिलाफ पीड़िता ने सीएम का दरवाजा खटखटाया है। बता दें, पीड़िता को एक साल पहले उसके पति ने तीन तलाक बोला था। उस समय से महिला को कोई खर्च नहीं मिल रहा है। महिला ने कहा- मैं अपने दम पर बच्चों को पढ़ा रही हूं। रही बात, तीन तलाक की तो मैं इससे पीछे हटने वाली नहीं हूं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred