नए साल का पहला दिन हरियाणा के एक परिवार के लिए खुशी की जगह मातम लेकर आया। क्योंकि एक महिला ने  फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

फरीदाबाद. न्यू ईयर का वेलकम जश्न मनाकर लोग देर रात तक सो गए। वहीं अगली सुबह यानि नए साल का पहला दिन हरियाणा के एक परिवार के लिए खुशी की जगह मातम लेकर आया। यहां एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुबह पति की आंख खुली तो उसके होश उड़े थे...
दरअसल, यह खौफनाक घटना बल्लभगढ़ की एक कॉलोनी में बुधवार की सुबह हुई। जब पति की आंख खुली तो उसके होश उड़ गए। क्योंकि उसके सामने पंखे से उसकी पत्नी लटकी हुई थी। वह जोर-जोर से चीख रहा था। इसके बाद घटना की जानकारी पड़ोसियों को लगी तो उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।

 हत्या है या आत्महत्या?
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात पति-पत्नी में विवाद हुआ था। युवक को नौकरी से लेट लौटने को दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असली कारणों का पता चल पाएगा।