हरियाणा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने लव मैरिज करने के 6 महीने बाद ही पत्नी से दुखी होकर आत्महत्या कर ली।

अंबाला. हरियाणा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने लव मैरिज करने के 6 महीने बाद ही पत्नी से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मरने से पहले फांसी पर लटकते हुए खुद का एक वीडियो भी बनाया था, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कमरा खोलते हुए पत्नी के उड़ गए होश
दरअलस, यह दुखद घटना अंबाला जिले में बुधवार देर रात घटित हुई है। मृतक की पत्नी पड़ोस में रहने वाली अपनी बहन आशिका के पास गई थी। कुछ देर बाद उसने आकर घर की खिड़की से झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। क्योंकि उसका पति सागर पंखे पर लगे फंदे पर झूल रहा था। 

नेपाल मे की थी लव मैरिज, अंबाला में रहते थे किराए से...
पड़ोस में रहने वाले भरत कुमार ने बताया कि सागर ने करीब 6 महीने पहले उसकी साली कल्पना से नेपाल के काठमांडू में लव मैरिज की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों में विवाद होने लगा था। जरा-जरा सी बात पर वह झगड़ने लगे थे। दोनों दो महीने पहले ही यहां किराए का घर लेकर रह रहे थे। सागर एक कपड़े की दुकान में काम करता था। वहीं कल्पना भी कहीं काम पर जाया करती थी। पुलिस ने शव को बरामद करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।