हिसार जिले के हांसी में बाथरूम में अर्थिंग से फैले करंट से एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसकी नवविवाहिता की हालत गंभीर है। हादसे के वक्त दोनों घर पर अकेले थे। 

हिसार, हरियाणा. शादी की खुशियों के बीच एक घर में मौत ने दस्तक दे दी। एक हादसे में पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी की हालत गंभीर है। घटना के वक्त युवक बाथरूम में नहा रहा था, जबकि उसकी नवविवाहिता पास में रखी वॉशिंग मशीन में कपड़े धो रही थी। आशंका है कि अर्थिंग से बाथरूम में करंट फैला और दोनों इसकी चपेट में आ गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


19 नवंबर को हुई थी शादी...
पुलिस के मुताबिक हांसी के फीका पीर चौक पर रहने वाले संजीव मेहत उर्फ शैंकी की 19 नवंबर को दिव्या से शादी हुई थी। दोनों अपनी शादी को एंजाय कर रहे थे। इसी बीच हादसे का शिकार हो गए। इस परिवार की एक दुकान है। रविवार को संजीव के पिता दुकान पर बैठे थे। मां उन्हें खाना देने गई थी। संजीव बाथरूम में नहा रहा था। वहीं दिव्या समीप रखी वॉशिंग मशीन में कपड़े धो रही थी। माना जा रहा है कि तभी अर्थिंग से करंट फैल गया और दोनों इसकी चपेट में आ गए।