आजकल चाय के कई विकल्प मौजूद हैं। ग्रीन टी और ब्ल्यू टी के अलावा रेड टी भी अब उपलब्ध है। रेड टी के कई फायदे बताए जाते हैं। 

हेल्थ डेस्क। अब चाय पीने के शौकीनों के लिए कई तरह की चाय मिलने लगी है। ग्रीन टी और ब्ल्यू टी के अलावा अब रेड टी भी उपलब्ध है। इस चाय के कई फायदे बताए जाते हैं। यह चाय एस्पैलेथस लाइनेरिस नाम के एक पौधे से बनाई जाती है। कहा जाता है कि इसमें कैफीन नहीं होती, जिससे रेग्युलर चाय ज्यादा पीने से जो नुकसान होता है, वह इससे नहीं होता। यह चाय काफी टेस्टी भी होती है। इसे बनाना भी आसान होता है। इसे बिना दूध के भी बनाया जा सकता है। गर्म पानी में चाय और जरूरत के मुताबिक चीनी डाल कर आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। जानते हैं इसके खास फायदों के बारे में।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. दिल की बीमारियों से बचाव
रेड टी दिल की बीमारियों से बचाव करती है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखती है। नियमित तौर पर इस चाय का सेवन करने से दिल से संबंधित बीमारियों के होने का खतरा काफी कम हो जाता है।

2. वजन होता है कम
आजकल ज्यादातर लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं। रेड टी में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं। इससे शरीर में जमा फैट कम होता है और इस चाय को पीने से भूख भी कम लगती है। नियमित तौर पर इस चाय को कुछ महीनों तक पीने से वजन कम होने लगता है। 

3. हड्डियां होती हैं मजबूत
रेड टी में पॉलीफेनाल नाम का तत्व होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसमें ओरिएंटिन और ल्यूटोलिन नाम के फ्लेवोनॉइड्स भी होते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए ठीक माने जाते हैं। 

4. बाल होते हैं घने और चमकदार
यह चाय बालों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर बताई जाती है। नियमित तौर पर इस चाय का सेवन करने से बाल घने और चमकदार होते हैं। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे स्कैल्प की त्वचा ठीक रहती है और जल्दी कोई इन्फेक्शन नहीं होता है। 

5. स्किन के लिए भी बेहतर
रेड टी को स्किन के लिए भी बेहतर बताया गया है। नियमित तौर पर इसके सेवन से त्वचा चमकदार बनी रहती है। इसमें एंटी एजिंग गुण भी पाए गए हैं। रेड टी का अर्क त्वचा पर लेप के रूप में लगाने से भी काफी फायदा होता है। धीरे-धीरे यह चाय अपने स्वास्थ्य गुणों के चलते लोकप्रिय होती जा रही है।