किडनी शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। यह ब्लड को साफ कर जहरीले तत्वों को शरीर से बाहर निकालता है। किडनी के खराब होने पर बहुत गंभीर समस्याएं पैदा होने लगती हैं। किडनी खराब होने के संकेत या लक्षण पहले से दिखाई पड़ने लगते हैं, इसलिए उनके बारे में जानना जरूरी है।  

हेल्थ डेस्क। किडनी शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। यह ब्लड को साफ कर जहरीले तत्वों को शरीर से बाहर निकालता है। किडनी के खराब होने पर बहुत गंभीर समस्याएं पैदा होने लगती हैं। किडनी खराब होने के संकेत या लक्षण पहले से दिखाई पड़ने लगते हैं, इसलिए उनके बारे में जानना जरूरी है। किडनी ब्लड में रेड सेल्स बनाने वाले हार्मोन को बनाने के साथ हड्डियों को मजबूत रखता है और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रण में रखता है। अगर किडनी में किसी तरह की गड़बड़ी हो जाए तो इसका बुरा असर शरीर के दूसरे अंगों पर भी पड़ता है। किडनी के खराब होने पर एक साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो जाती हैं। आम तौर पर एक किडनी के खराब होने पर दूसरी किडनी काम करती रहती है। इसके लक्षणों को समय रहते समझना और सावधानी बरतना इसलिए जरूरी है कि अगर किडनी पूरी तरह खराब हो जाए तो इसके प्रत्यारोपण के सिवा दूसरा कोई इलाज नहीं है। किडनी का प्रत्यारोपण बहुत ही खर्चीला होता है। यह बेहद जटिल प्रक्रिया है। जानें, क्या हैं किडनी खराब होने के संकेत।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. ठंड लगना
किडनी की कार्यप्रणाली में गड़बड़ी आने पर ठंड ज्यादा महसूस होती है। यहां तक कि गर्मी के दिन में भी ठंड लग सकती है। शरीर भी ठंडा रहता है। इसके साथ सुस्ती बनी रहती है और कभी नींद भी ज्यादा आती है, लेकिन यह जरूरी नहीं है। 

2. सांस लेने में तकलीफ, प्यास ज्यादा
किडनी जब ठीक से काम नहीं करती है तो शरीर में रेड ब्लड सेल्स की संख्या में कमी होने लगती है। इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं हो पाती। ऑक्सीजन की कमी से सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। इसके साथ ही प्यास भी ज्यादा लगती है।

3. खुजली होना
किडनी के सही ढंग से काम नहीं करने की हालत में शरीर में खुजली की समस्या हो सकती है और रैशेज निकल सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है कि शरीर से विषाक्त पदार्थ निकल नहीं पाता है।

4. पेशाब में कमी
किडनी के खराब होने की हालत में पेशाब की मात्रा में कमी आने लगती है। कोई जितना पानी पीता है, उसी अनुपात में पेशाब भी होता है। अगर लगे कि पेशाब कम हो रहा है, तो संभव है कि इसकी वजह किडनी में कोई गड़बड़ी हो।

ये लक्षण दिखने पर सतर्क हो जाना चाहिए और डॉक्टर से मिल कर सलाह लेनी चाहिए। समय रहते इलाज होने पर किडनी के गंभीर रोगों से बचाव संभव है।