सॉफ्टवेयर माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स की बेटी जेनिफर गेट्स हाल ही में घोषणा की है कि वो ब्वॉयफ्रेंड के साथ जल्द ही सगाई करेंगी और वो इसके लिए अब और भी इंतजार नहीं कर सकती हैं।

मुंबई. सॉफ्टवेयर माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स की बेटी जेनिफर गेट्स हाल ही में घोषणा की है कि वो ब्वॉयफ्रेंड के साथ जल्द ही सगाई करेंगी और वो इसके लिए अब और भी इंतजार नहीं कर सकती हैं। बिल गेट्स की बेटी का ब्वॉयफ्रेंड मिस्र का जॉकी (घुड़सवार) नायेल नास्सार हैं। जेनिफर ने सगाई की बात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो ब्वॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जेनिफर ने कही ये बात

जेनिफर ने फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, नायेल नास्सार, 'आप अलग तरह के व्यक्ति हैं। मैं आपके साथ आगे का जीवन सीखते हुए, बढ़ते हुए, हंसते हुए बिताने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।'

बता दें कि जेनिफर और नास्सार लंबे समय से साथ हैं। जेनिफर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, 'यह खास है। घोड़े हमारे जीवन का एक हिस्सा भर हैं लेकिन हम इस खेल से प्यार करते हैं। वह (नास्सार) एक पेशेवर हैं और मैं इस खेल में अभी नौसिखिया हूं। इसलिए, एक दूसरे के साथ घोड़ों के लिए हमारे प्यार और जुनून को साझा करने में सक्षम होना अविश्वसनीय है।'

View post on Instagram