जेम्स बॉन्ड सीरीज की मशहूर फिल्म 'अ व्यू टू किल' में काम कर चुकीं हॉलीवुड की एक्ट्रेस तान्या रॉबर्ट्स बीमार पड़ने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती हैं। बीत दिन ही उनके निधन की खबरें मीडिया में आई थीं, लेकिन अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वो जिंदा हैं और उनकी हालत नाजुक है। 

मुंबई. जेम्स बॉन्ड सीरीज की मशहूर फिल्म 'अ व्यू टू किल' में काम कर चुकीं हॉलीवुड की एक्ट्रेस तान्या रॉबर्ट्स बीमार पड़ने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती हैं। बीत दिन ही उनके निधन की खबरें मीडिया में आई थीं, लेकिन अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वो जिंदा हैं और उनकी हालत नाजुक है। इस बात की जानकारी रॉबर्ट्स के पीआर माइक पिंगल ने दी है। पहले बताया गया था बीमार पड़ने से हो गया था निधन...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इससे पहले बीते दिन खबर आई थी कि 24 दिसंबर को बीमार पड़ने के बाद रविवार को तान्या निधन हो गया था। हालांकि, हॉस्पिटल ने ये कन्फर्म किया है कि तान्या अभी जिंदी हैं, लेकिन उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। खबरों की मानें तो क्रिसमस ईव पर तान्या अपने पालतू कुत्ते को टहलाने के लिए निकली थीं और लौटते समय बेहोश होकर गिर पड़ी थीं। इसके बाद उनको अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां उन्हें कई दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा गया है। 

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के अंतिम महीने जिम में पसीना बहा रहीं अनुष्का शर्मा, वायरल हो रहा वीडियो

ये है तान्या का असली नाम 

तान्या रॉबर्ट्स का असली नाम विक्टोरिया लीग ब्लम था। उन्होंने जब मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी तो नाम बदल लिया था और 1975 में हॉरर फिल्म 'फोर्स्ड एंट्री' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। तान्या ने डिटेक्टिव शो 'चार्लीज ऐंजिल्स' में भी काम किया था।

यह भी पढ़ें: 23 साल की जाह्नवी कपूर ने मुंबई में खरीदा अपना घर, कीमत करोड़ों में, फैला है इतने एरिया में