ब्रिट अवार्ड्स 2021 (BRIT 2021) का आयोजन लंदन में ओ 2 एरिना में किया गया। फंक्शन में  में सिंगर डुआ लीपा की धूम रही। उन्होंने ब्रिटिश सोलो वुमन का अवॉर्ड अपने नाम किया। वहीं, अमेरिकी सिंगर टेलर स्विफ्ट को ग्लोबल आइकन क्राउन मिला है और उन्होंने ये अवार्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। स्विफ्ट पहली महिला हैं जिन्होंने ग्लोबल आइकन प्राइज जीता है।

मुंबई/लंदन. ब्रिट अवार्ड्स 2021 (BRIT 2021) का आयोजन लंदन में ओ 2 एरिना में किया गया। ब्रिटिश कॉमेडियन जैक व्हाइटहॉल ने अवॉर्ड शो को होस्ट किया। ब्रिट अवॉर्ड्स में सिंगर डुआ लीपा की धूम रही। उन्होंने ब्रिटिश सोलो वुमन का अवॉर्ड अपने नाम किया। वहीं, अमेरिकी सिंगर टेलर स्विफ्ट को ग्लोबल आइकन क्राउन मिला है और उन्होंने ये अवार्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। स्विफ्ट पहली महिला हैं जिन्होंने ग्लोबल आइकन प्राइज जीता है। इससे पहले ये अवार्ड एल्टन जॉन, डेविज बॉवी और रोबी विलियम को मिला था। टेलर स्विफ्ट ये अवार्ड लेने लंहगा पहने पहुंची थी। उन्होंने अपने इस खास मौक पर स्टनिंग सिल्वर सेक्विन लहंगा पहना था। हालांकि इंटरनेशनल मीडिया ने इसे स्कर्ट और क्रॉप टॉप बताया। आपको बता दें कि यह अवॉर्ड म्यूजिक के लिए दिया जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


अवार्ड जीतने के बाद स्विफ्ट ने इसके लिए अपने दोस्तों और परिवार को थैंक्यू कहा। आपको बता दें कि टेलर स्विफ्ट 11 बार ग्रैमी अवॉर्ड और 3 बार एल्बम के लिए ग्रैमी जीतने वाली पहली महिला आर्टिस्ट हैं। उनके ऑडियो और वीडियो की दुनियाभर में 114 मिलियन से अधिक एल्बमों की बिक्री हुई है। 


ब्रिट 2021 विनर्स की लिस्ट
- मेल सोलो : जे हुस
- ग्रुप : लिटिल मिक्स
- सोलो ईयर : हैरी शैलियां - वाटरमेलन शुगर
- एल्बम ऑफ द ईयर : डुआ लीपा, फ्यूचर नॉस्टैल्जिया
- इंटरनेशनल सोलो वुमन आर्टिस्ट : बिली इलिश
- इंटरनेशनल सोलो मेल आर्टिस्ट : द वीकेंड
- इंटरनेशनल ग्रुप: हैम