हॉलीवुड सिंगर और एक्टर एल्विस प्रेस्ली रॉक एंड रोल का किंग भी कहा जाता है। हाल ही में उनकी 85वीं बर्थ एनिवर्सरी थी। उनका जन्म 8 जनवरी 1935 को हुआ था। वो बचपन से ही सिंगिंग का शौक रखते थे।

मुंबई. हॉलीवुड सिंगर और एक्टर एल्विस प्रेस्ली रॉक एंड रोल का किंग भी कहा जाता है। हाल ही में उनकी 85वीं बर्थ एनिवर्सरी थी। उनका जन्म 8 जनवरी 1935 को हुआ था। वो बचपन से ही सिंगिंग का शौक रखते थे। उन्होंने अपना पहला गिटार 11 वर्ष की उम्र में खरीदा था। ऐल्विस शुरुआती दिनों में काफी शर्मीले थे। ऐसे में उनके जीवन के बारे में बता रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

12 साल की उम्र में मिला था पहला मौका 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जाता है कि उनको गाने का पहली बार मौका 12 साल की उम्र में एक लोकल रेडियो स्टेशन पर मिला था लेकिन वह इससे इतना डर गए कि उन्होंने गाने से ही मना कर दिया था। 19 साल की उम्र में उन्होंने सॉन्गफेलोज नाम के gospel quartet को ज्वॉइन करने के लिए ऑडिशन दिया लेकिन रिजेक्ट हो गए। हालांकि एल्विस ने फिर भी हार नहीं मानी और खुद ही गानों को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।

बालों को रंग काला करने के लिए शू पॉलिश का करते थे इस्तेमाल 

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि एल्विस अपने बालों का रंग काला करने के लिए शू पॉलिश का इस्तेमाल किया करते थे। उन्हें उनके पहले गाने के लिए 4 डॉलर दिए गए थे। इन पैसों से उन्होंने अपनी मां को गिफ्ट दिया था। एल्विस का हिट सॉन्ग 'हार्टब्रेक होटल' था, जो कि 1956 में रिलीज हुआ था। यह गाना सुसाइड पर छपे एक लेख से प्रेरित था। एल्विस प्रेस्ली के गाने ना केवल अमेरिका में ही बल्कि यूरोप और एशिया में भी काफी मशहूर हैं। महज 42 साल की उम्र में 16 अगस्त 1977 को एल्विस प्रेस्ली का निधन हो गया था। प्रेस्ली का शव उनके घर के बाथरूम में पड़ा मिला था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मरा हुआ घोषित कर दिया था।

पीएम मोदी से हो चुकी है तुलना 

इतना ही नहीं एल्विस की तुलना पीएम मोदी से हो चुकी है। जी 7 की मीटिंग के दौरान डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की मुलाकात हुई थी। तब डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तुलना एल्विस प्रेस्ली से कर दी। उन्होंने कहा था, 'मेरी दाईं तरफ जो बैठे हैं लोग उन्हें पसंद करते हैं। लोग पागल हो जाते हैं, वह एल्विस के अमेरिकन वर्जन हैं।'