न्यू ईयर पर जहां लोग जश्न मना रहे थे देश-विदेश घूम रहे थे वहीं, जेनी और डॉनी मिशीगन स्थित एक रेस्टोरेंट में न्यू ईयर के मौके पर खाना खाने पहुंचे थे। दोनों ने करीब 5600 रुपए का खाना खाया।

मुंबई. हॉलीवुड सिंगर और एक्टर डॉनी वॉलबर्ग ने न्यू ईयर के मौके पर एक रेस्टोरेंट वेट्रेस को 2020 डॉलर (भारतीय करंसी में 1.41 लाख रुपए) की टिप दे दी। उनकी पत्नी जेनी ने एक बिल की फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। शेयर की गई फोटो में बिल के अनुसार, डॉनी ने $78 डॉलर के बिल पर यह टिप दी है। अगर इसे भारतीय करंसी में कनवर्ट करें तो ये 5600 रुपए होगी। कहा जा रहा है कि यह लेटेस्ट इंटरनेट ट्रेंड 2020 टिप चैलेंज का हिस्सा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इतने लाख रुपए की दी टिप

न्यू ईयर पर जहां लोग जश्न मना रहे थे देश-विदेश घूम रहे थे वहीं, जेनी और डॉनी मिशीगन स्थित एक रेस्टोरेंट में न्यू ईयर के मौके पर खाना खाने पहुंचे थे। दोनों ने करीब 5600 रुपए का खाना खाया। इस मौके पर डॉनी ने वेट्रेस को 1.4 लाख रुपए की टिप दे दी। कपल ने बिल पर लिखा, 'हैप्पी न्यू ईयर' और ट्विटर पर इसकी फोटो शेयर की। इतनी बड़ी टिप मिलने के बाद वेट्रेस डैनियल फ्रांजोनी बेहद खुश हैं। इसके बाद उन्होंने एक अंग्रेजी वेबसाइट को इंटरव्यू दिया। उन्होंने बताया कि वे इसका इस्तेमाल अपने बच्चों के भविष्य के लिए करेंगी। उन्होंने कहा कि वो इससे अपने भविष्य बनाएंगी और उनके पास अब घर होगा।

Scroll to load tweet…

ये है 2020 टिप चैलेंज ?

अंग्रेजी वेबसाइट सीएनएन के मुताबिक इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह 2020 टिप चैलेंज है। इस ट्रेंड में खाना परोसने वाले को साल के आंकड़ों के बराबर टिप दी जाती है। साल 2018 में इसी तरह के चैलेंज की खबरें आई थीं। चैलेंज के मुताबिक खाना खाने वाले को 100 फीसदी टिप देनी होती है।