सुपरमैन, द गूनीज और लीथल वेप फ्रेंचाइजी जैसी ब्लॉकबस्टर और क्लासिक फिल्मों के डायरेक्शन के लिए मशहूर फिल्म निर्माता रिचर्ड डोनर का निधन हो गया है। वे 91 साल के थे। उनके निधन की जानकारी उनकी पत्नी लॉरेन शूलर डोनर ने दी। 

मुंबई. सुपरमैन, द गूनीज और लीथल वेप' फ्रेंचाइजी जैसी ब्लॉकबस्टर और क्लासिक फिल्मों के डायरेक्शन के लिए मशहूर फिल्म निर्माता रिचर्ड डोनर (Richard Donner) का निधन हो गया है। वे 91 साल के थे। उनके निधन की जानकारी उनकी पत्नी लॉरेन शूलर डोनर (Lauren Schuler Donner) ने दी। हालांकि, उन्होंने डोनर की मौत के कारण का खुलासा नहीं किया है। रिचर्ड का जन्म न्यूयॉर्क में यहूदी परिवार में हुआ था। अपने करियर की शुरुआत में वे एक एक्टर के तौर पर करना चाहते थे लेकिन फिर उन्होंने डायरेक्शन को चुना।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


टीवी शो से की करियर की शुरुआत
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो से की थी। डोनर ने द राइफलमैन, द ट्वाइलाइट जोन, गिलिगन्स आइलैंड, पेरी मेसन जैसे टीवी शोज का डायरेक्शन किया। डोनर ने एक्स -15 के साथ अपने फीचर निर्देशन की शुरुआत किया था। 15 साल बाद 1976 में उन्हें बड़ी सफलता हॉरर फिल्म द ओमेन से मिली थी। 


- 1985 की कॉमेडी द गूयनीज के लिए उन्हें हमेशा याग किया जाएगा। फिल्म निर्माता स्टीवन स्पीलबर्ग की एक कहानी पर आधारित और क्रिस कोलंबस द्वारा लिखित द गूनीज एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।