दुनियाभर में कोरोना का कहर कम नहीं होने का नाम ले रहा है। दिन प्रति दिन इससे मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में अब हॉलीवुड रैपर फ्रेड द गॉडसन का निधन हो गया। फ्रेड ने 35 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

मुंबई. दुनियाभर में कोरोना का कहर कम नहीं होने का नाम ले रहा है। दिन प्रति दिन इससे मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में अब हॉलीवुड रैपर फ्रेड द गॉडसन का निधन हो गया। फ्रेड ने 35 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस बात की जानकारी फ्रेड के दोस्त ने डीजे सेल्फ ने सोशल मीडिया पर दी है। डीजे सेल्फ के इंस्टाग्राम पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ सितारे भी दुख जाहिर कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फ्रेड के स्पोक्सपर्सन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो आईसीयू में थे और उनकी तबीयत में पहले से सुधार था। हालांकि, उनकी किडनी की समस्या भी उन्हें थी, लेकिन उनका बुखार काफी कम हो गया था। वहीं, कोरोना वायरस से फ्रेड को काफी खतरा था, क्योंकि रैपर को अस्थमा की समस्या थी। गौरतलब है कि इससे पहले 7 अप्रैल को फ्रेड ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने कोरोना वायरस का जिक्र किया था।

View post on Instagram