अमेरीकी सिंगर लिटिल रिचर्ड का शनिवार को निधन हो गया। वो 87 साल के थे। रिचर्ड लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके करीबी ने बताया कि रिचर्ड की मौत बोन कैंसर की वजह से हुई।

वॉशिंगटन. अमेरीकी सिंगर लिटिल रिचर्ड का शनिवार को निधन हो गया। वो 87 साल के थे। रिचर्ड लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके करीबी ने बताया कि रिचर्ड की मौत बोन कैंसर की वजह से हुई। इन दिनों वो अमेरीका के टुल्लाहोमा शहर में रह रहे थे। फैंस उनके पियानो बजाने के दीवाने थे। इसके अलावा लोग उनके फैशन सेंस की भी दाद देते थे और उन्हें कॉपी किया करते थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाई-बहनों से अलग दिखना चाहते थे रिचर्ड 

लिटिल रिचर्ड का जन्म जॉर्जिया (अमेरिका) में दिसंबर 1932 में हुआ था। उनका पूरा नाम रिचर्ड पेन्निमन था। उनके पिता धर्मगुरु थे। उन्होंने भाई-बहनों से अलग दिखने के लिए गाने की शुरुआत की थी, लेकिन उनके पिता इससे ना खुश थे। इसलिए, कम उम्र में ही रिचर्ड ने घर छोड़ दिया। जिंदगी के अंतिम दौर में कई साल तक उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ा। उन्हें एक बार हार्ट अटैक भी आया था। 

65 साल पहले स्टार बन गए थे रिचर्ड

रिचर्ड का करियर 1940 के दशक में शुरू हुआ था। पहले तो वह छोटी-मोटी रिकॉर्डिंग ही किया करते थे, लेकिन 1955 में उन्हें Tutti Frutti, Long Tall Sally और Good Golly Miss Molly से प्रसिद्धी मिली। इस सॉन्ग ने उन्हें दुनिया भर में स्टार बना दिया। इनकी 3 करोड़ से ज्यादा प्रतियां दुनियाभर में बिकी थीं। 1986 में रिचर्ड ने रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में एंट्री की थी।