हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) इन दिनों बेन एफ्लेक (Ben Affleck) के साथ रोमांस को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉलीवुड में जेलो के नाम से मशहूर एक्ट्रेस ने 24 जुलाई को अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान वो खुद से 4 साल छोटे  ब्वॉयफ्रेंड बेन अफ्लेक के साथ एक यॉट (नाव) में नजर आईं। इस दौरान जेनिफर ने बेन अफ्लेक को Kiss किया। 

मुंबई। हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) इन दिनों बेन एफ्लेक (Ben Affleck) के साथ रोमांस को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉलीवुड में जेलो के नाम से मशहूर एक्ट्रेस ने 24 जुलाई को अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान वो खुद से 4 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड बेन अफ्लेक के साथ एक यॉट (नाव) में नजर आईं। इस दौरान जेनिफर ने बेन अफ्लेक को Kiss किया। फोटो में जेनिफर रेड कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। अपने लुक को उन्होंने मैचिंग श्रग के साथ कम्प्लीट किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर अब बेन अफ्लेक के साथ चौथी शादी कर सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

जेनिफर की रोमांटिक फोटो पर हॉलीवुड के कई नामी-गिरामी लोगों ने कमेंट किए। प्रोड्यूसर एलेन गोल्डस्मिथ ने कमेंट करते हुए लिखा- मेरा मतलब है कि अगर आप इंस्टाग्राम को ऑफिशियल करने जा रहे हैं तो इसे जेनिफर लोपेज की तरह करें। वहीं सारा शकील ने कहा- हम इसके लिए जी रहे हैं, जबकि कई फैंस ने कमेंट में सिर्फ हार्ट इमोजी के साथ अपनी फीलिंग्स को बयां किया है। 

बता दें कि बेन अफ्लेक से पहले जेलो रिटायर्ड बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिग्ज के साथ रिलेशनशिप में थीं। इस पावर कपल ने लगभग चार साल साथ रहने बाद मार्च, 2021 में अपनी सगाई तोड़ दी। सूत्रो के मुताबिक, वो दोनों अपने बिजनेस में व्यस्त हैं तो ये एक झटके में नहीं बल्कि समय के साथ हुआ है। उन दोनों ने सबकुछ अलग करने से पहले काफी सोचा है। जेनिफर लोपेज और एलेक्स आखिरी बार 1 मार्च को डोमिनिकन रिपब्लिक में नजर आए थे। जेनिफर वहां अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। जेनिफर लोपेज और एलेक्स रॉड्रिगेज ने दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद मार्च, 2019 में बहामास में सगाई की थी।

तीन शादियां कर चुकी हैं जेनिफर लोपेज :
जेलो के नाम से मशहूर जेनिफर ने पहली शादी क्यूबाई वेटर ओजानी नोआ से 1998 में की थी और 1 साल बाद शादी टूट गई। इसके बाद उन्होंने 2001 में डांसर क्रिस जड से शादी की और 2003 में उनका तलाक हो गया। 2004 में उन्होंने सिंगर मार्क एंथोनी से शादी की और उनके उनसे 11 साल के जुड़वां बच्चे भी हैं। बाद में 2014 में एंथोनी से उनका तलाक हो गया। एंथोनी से तलाक के बाद ही जेलो एलेक्स रोड्रिग्ज के साथ रिलेशनशिप में आई थीं।