'टाइटैनिक' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इन दिनो वो किसी बयान नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 

मुंबई. 'टाइटैनिक' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इन दिनो वो किसी बयान नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, हाल ही में 45 साल के एक्टर को 22 साल की गर्लफ्रेंड कैमिला मोरोन के साथ देखा गया, जिसके बाद से वो छाए हुए हैं। जब उन्हें गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया तो उन्होंने छुपने की कोशिश की, लेकिन बच नहीं पाए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

छुपते नजर आए लियोनार्डो

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलारडो के एस्पेन में स्थित एक रेस्तरां से लियोनार्डो को गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान लियोनार्डो ने बेसबॉल कैप और ब्लैक ब्लैजर पहना हुआ था। वहीं, उनकी गर्लफ्रेंड भी बेसबॉल कैप लगाए दिखीं। दोनों लोगों से खुद को छुपाते दिखे, लेकिन बच नहीं पाए। बता दें कि, शनिवार को ही, लियोनार्डो डिकैप्रियो और उनकी गर्लफ्रेंड को एक्टर लुकास हास के साथ भी देखा गया था। ये तीनों शॉपिंग करते नजर आए थे। 

View post on Instagram

इन फिल्मों में एक्टिंग का दम दिखा चुके हैं लियोनार्डो

लियोनार्डो वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वे 'वंस अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड' में नजर आएंगे। यह फिल्म 60 के दशक के अमेरिकी हिप्पी मूवमेंट पर आधारित है। 'टाइटैनिक', 'शटर आइलैंड', 'वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट फेम' 'लियोनार्डो डि कैप्रियो' और 'फाइट क्लब', 'स्नैच' और 'इनग्लोरियस हबार्स्टर्ड्स' फेम एक्टर ब्रैड पिट पहली बार एक साथ काम करते हुए दिखाई देंगे। पहली बार है जब लियोनार्डो डायरेक्टर क्वेंटीन टेरेंटिनो के साथ काम कर रहे है। वहीं, ब्रैड पिट टेरेंटिनो के साथ इनग्लोरियस बार्स्टर्ड्स में भी काम कर चुके हैं।