प्रियंका, निक जोनस के साथ एक सैलून से बाहर आते हुए नजर आईं। इस दौरान उन्होंने वर्साचे की बोरोक्को रोडिओ प्रिंट स्लीवलेस ड्रेस पहनी थी।प्रियंका की ड्रेस की कीमत के बारे में यदि आप जानेंगे तो सुनकर होश उड़ जाएंगे। प्रियंका ने जो ड्रेस पहनी हुई है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसकी कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए है। 

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में नजर आई थी। शो में उन्होंने पिंक कलर की गाउन पहनी, जो काफी चर्चा में रही थी। एक बार फिर प्रियंका अपनी ड्रेस को लेकर सुर्खियों में है। ब्लैक और व्हाइट कलर की इस ड्रेस शॉर्ट ड्रेस को पहने प्रियंका पति निक जोनास का हाथ थामे लॉस एंजेलिस की गलियों में घूमती नजर आईं। इस ड्रेस के नीचे से कुछ बटन खुले थे, जिसके वजह से प्रियंका परेशान नजर आईं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


इतनी है ड्रेस की कीमत
प्रियंका, निक जोनस के साथ एक सैलून से बाहर आते हुए नजर आईं। इस दौरान उन्होंने वर्साचे की बोरोक्को रोडिओ प्रिंट स्लीवलेस ड्रेस पहनी थी। साथ ही उन्होंने उसके ऊपर एक ब्लैक कलर का ब्लेजर कैरी किया था। वहीं, निक फॉर्मल ड्रेस पहने हुए दिखे। ये ड्रेस आपको देखने में जितनी खूबसूरत लग रही है, उससे कई ज्यादा तो इसकी कीमत है। प्रियंका की ड्रेस की कीमत के बारे में यदि आप जानेंगे तो सुनकर होश उड़ जाएंगे। प्रियंका ने जो ड्रेस पहनी हुई है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसकी कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए है। 

View post on Instagram


ड्रेस की वजह से हुई थी ट्रोल
सिर्फ इस ड्रेस की वजह से ही नहीं बल्कि प्रियंका पहले भी अपनी कई ड्रेसेस की वजह से चर्चा में रही हैं। हाल ही में प्रियंका, पति निक जोनस के साथ डिनर पर गई थी। इस मौके पर उन्होंने कुखरेवा की ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनी थी। साथ ही रेड कलर की लिपस्टिक और खुले बालों में प्रियंका बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन कुछ लोगों को प्रियंका का ये लुक पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। प्रियंका को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा था- शादी के बाद एक्ट्रेस का ड्रेसिंग सेंस बिल्कुल खराब हो गया है। इसके साथ ही दूसरे यूजर ने लिखा- 'ड्रेस क्या है.. फैशन के नाम पर कुछ भी मतलब।