कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में कई बॉलीवुड स्टार्स सामने आ चुके हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा लगातार लोगों की मदद कर रही हैं। कभी वह आर्थिक सहायता देकर मदद को आगे आती हैं तो कभी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरुक करती हैं।

मुंबई. कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में कई बॉलीवुड स्टार्स सामने आ चुके हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा लगातार लोगों की मदद कर रही हैं। कभी वह आर्थिक सहायता देकर मदद को आगे आती हैं तो कभी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरुक करती हैं। एक बार फिर उन्होंने इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए कमजोर बच्चों को इस खतरनाक बीमारी से बचाने के लिए स्वीडिश किशोरी कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और यूनिसेफ से हाथ मिलाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका चोपड़ा ने किया ट्वीट 

प्रियंका चोपड़ा ने इस बात की जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा कि दुनिया भर में कमजोर बच्चों पर कोविड-19 के असर को देखना दिल तोड़ने वाला है। उन्हें अब भोजन की कमी, स्वास्थ्य प्रणालियों की कमी, हिंसा और शिक्षा के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। हमें उन्हें सुरक्षित रखना है, यह हम पर है।' प्रियंका चोपड़ा ने इसके साथ ही एक लिंक शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'यूनिसेफ और ग्रेटा थनबर्ग के इस आवश्यक पहल में मेरा साथ दें, दान करें।' उनके इस ट्वीट पर लगातार लोग अपने तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। 

Scroll to load tweet…

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस पहले ही 15 संगठनों को दैनिक वेतन और श्रमिकों की मदद करने के लिए सहायता राशि दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने स्कूली बच्चों और उन महिलाओं की भी आर्थिक मदद की है, जो महामारी का डटकर सामना कर रही हैं। बीते दिनों उन्होंने कोरोना वायरस के बीच अपनी जान पर खेलकर लोगों की मदद करने वाले केरल, महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में चिकित्साकर्मियों 10 हजार जोड़ी जूते देने का ऐलान किया था।