एक्टर ग्रेगरी टायरे बॉयस और उनकी गर्लफ्रेंड नताली एडेपोजु लॉस वेगास के अपार्टमेंट में मृत पाए गए। हालांकि, मौत के कारणों का अबी तक पता नहीं चल पाया है। बता दें कि एक्टर की उम्र 30 साल थी जबकि उनकी गर्लफ्रेंड 27 साल की थी। उनके कजिन ने बताया कि ग्रेग अपने करियर और बिजनेस को लेकर काफी फोकस्ड था। वो अपनी मां की मदद के लिए लॉस वेगास में शिफ्ट हो गया था और वहीं से अपनी एक्टिंग और बेटी को देखने के लिए आता-जाता था। 

मुंबई/लॉस एंजेलिस. हॉलीवुड फिल्म ट्विलाइट में काम करने वाले एक्टर ग्रेगरी टायरे बॉयस और उनकी गर्लफ्रेंड नताली एडेपोजु लॉस वेगास के अपार्टमेंट में मृत पाए गए। हालांकि, मौत के कारणों का अबी तक पता नहीं चल पाया है। बता दें कि एक्टर की उम्र 30 साल थी जबकि उनकी गर्लफ्रेंड 27 साल की थी। उनकी मौत की जानकारी ईऑनलाइन डॉट कॉम ने जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया- ग्रेग के कजिन ने उठने के बाद सुबह देखा कि उनकी कार अभी तक घर पर है, जबकि उन्हें लॉस वेगास में होना चाहिए था। ये सोचकर वो घबरा गए और उन्होंने वहां जाकर देखा तो उन्हें मृत पाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


ग्रेग अपने काम से खुश था
कजिन ने बताया कि ग्रेग अपने करियर और बिजनेस को लेकर काफी फोकस्ड था। वो अपनी मां की मदद के लिए लॉस वेगास में शिफ्ट हो गया था और वहीं से अपनी एक्टिंग और बेटी को देखने के लिए आता-जाता था। उसे अपनी जिंदगी बहुत प्यारी थी और वो बहुत एनर्जेटिक और उत्साही था। 

View post on Instagram


कुछ महीने पहले मनाया जन्मदिन
कजिन ने कहा- हम उसे हमेशा याद करेंगे। वो मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक था। बता दें कि दिसंबर में ही ग्रेग 30 साल का हुआ था। उसने धूमधाम से सेलिब्रेशन किया था। ग्रेग ने इस मौके पर इंस्टग्राम पर एक लंबी पोस्ट लिखकर खुद को बधाई दी थी। उन्होंने इस पोस्ट में जिंदगी का मजा भरपूर लेने की बात कहते हुए खुशियां मनाई थी। उनकी 10 साल की एक बेटी अलाया है।