बिग बॉस के 18 हफ्ते पूरे हो चुके हैं और शो 19वें हफ्ते में एंट्री कर चुका है। इसमें रोजाना नए बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं। शो को खत्म होने में भी कुछ ही हफ्ते बचे हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट्स के बीच जीतने की होड़ भी तेज हो गई है। वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी कंटेस्टेंट्स की तारीफ की थी। 

मुंबई. बिग बॉस के 18 हफ्ते पूरे हो चुके हैं और शो 19वें हफ्ते में एंट्री कर चुका है। इसमें रोजाना नए बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं। शो को खत्म होने में भी कुछ ही हफ्ते बचे हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट्स के बीच जीतने की होड़ भी तेज हो गई है। वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी कंटेस्टेंट्स की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि ऐसा पहली बार है जब शो आखिरी में इतने कंटेस्टेंट बचे हैं। अब ऐसे में WWE स्टार जॉन सीना ने आसिम रियाज की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है और सपोर्ट करने की तरफ इशारा किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन कंटेस्टेंट्स को माना जा रहा है मजबूत

शो में सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, शहनाज गिल और पारस छाबड़ा को मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा है। आसिम रियाज की लोकप्रियता अब अमेरिका तक पहुंच गई है। WWE के जाने-माने रेसलर जॉन सीना ने आसिम रियाज की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। जॉन सीना तस्वीरें अपलोड करते हुए कोई कैप्शन नहीं लिखते हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया है। जॉन सीना ने तो इसका कोई कैप्शन नहीं लिखा है, लेकिन उनके फैन्स आसिम का सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कर रहे हैं। आसिम रियाज की ये बिग बॉस शो में एंट्री के दौरान की तस्वीर है। 

View post on Instagram

रणवीर सिंह के स्टाइल की कर चुके हैं तारीफ

इससे पहले भी जॉन सीना बॉलीवुड एक्टर्स की तस्वीरें पोस्ट करते रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की भी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस फोटो में रणवीर ने स्टाइलिश सनग्लासेस लगाए हुए थे और साथ में मल्टी-कलर की प्रिंटेड कमीज पहनी हुई थी। बता दें, जॉन सीना, फिलहाल अपनी फिल्म प्लेइंग विद फायर रिलीज हो चुकी हैं और दर्शकों को उनकी एक्टिंग भी खूब पसंद आ रही है। वहीं, रणवीर सिंह की बात करें तो वे डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म 83 में काम कर रहे हैं।