शाह ने कहा कि झारखंड ने पहले की सरकारों के कार्यकाल में बड़े-बड़े भ्रष्टाचार देखे हैं लेकिन राज्य में रघुबर दास सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक भी आरोप नहीं हैं

चतरा: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने झारखंड बनाया और नरेंद्र मोदी सरकार इसे आगे ले जा रही है। शाह ने यहां एक चुनावी रैली में कहा कि झारखंड ने पहले की सरकारों के कार्यकाल में बड़े-बड़े भ्रष्टाचार देखे हैं लेकिन राज्य में रघुबर दास सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक भी आरोप नहीं हैं।"ये कांग्रेस और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की सरकारें जब-जब बनीं, इतिहास गवाह है करोड़ों-करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। मैं गर्व के साथ कहना चाहता हूं, मोदी जी व रघुवर दास के नेतृत्व में झारखण्ड में एक आना पैसे के भ्रष्टाचार का आरोप भाजपा पर नहीं है।''

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने कहा कि जेएमएम, कांग्रेस और राजद गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा,''मैं हेमंत बाबू (सोरेन) से पूछना चाहूंगा कि जब झारखंड के युवा अलग राज्य के लिये लड़ाई लड़ रहे थे तब कांग्रेस का रुख क्या था।'' गृह मंत्री ने दावा किया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है और रघुबर दास सरकार ने झारखंड में नक्सलवाद को जमीन से 20 फुट भीतर दफना दिया है।

Scroll to load tweet…

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दास सरकार ने राज्य में 38 लाख घरों में बिजली पहुंचायी है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)