चुनाव प्रचार में पहुंचे भाजपा के स्टार प्रचारक एवं दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने झारखंड की विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा और कहा कि झारखंड को लूटने के लिए विपक्षी दलों ने महागठबंधन बनाया है

चतरा: सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी किशुन दास के चुनाव प्रचार में पहुंचे भाजपा के स्टार प्रचारक एवं दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने झारखंड की विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा और कहा कि झारखंड को लूटने के लिए विपक्षी दलों ने महागठबंधन बनाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मनोज तिवारी ने दूसरे दौर में सात दिसंबर को होने वाले मतदान से पूर्व बुधवार को कहा कि विपक्ष के खेमे के पास एक ही मंत्र है ''झूठ और लूट।''

उन्होंने कहा कि पहले सत्ता के लिए यहां खरीद फरोख्त होती थी। डबल इंजन की सरकार आयी तो सब बंद हो गया। उन्होंने कहा कि झारखंड में फिर डबल इंजन सरकार की जरूरत है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)