झारखंड के गिरिडीह में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में 25 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने 6 दोस्तों के संग कोलकाता घूमने गया था। वे सभी वापस अपने घर बिहार के छपरा लौट रहे थे, तभी रास्ते में ड्राइवर को झपकी आ गई। इसे बोलेरो बेकाबू होकर हवा में उछलकर पलट गई।


गिरीडीह, झारखंड. ड्राइवर के लिए नींद पूरी होना बहुत जरूरी है। यह हादसा यही बताता है। जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के नरयणापुर में सोमवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में 25 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने 6 दोस्तों के संग कोलकाता घूमने गया था। वे सभी वापस अपने घर बिहार के छपरा लौट रहे थे, तभी रास्ते में ड्राइवर को झपकी आ गई। इसे बोलेरो बेकाबू होकर हवा में उछलकर पलट गई। मृतक की पहचान अनूप सिंह के रूप में हुई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जेसीबी से उठवानी पड़ी गाड़ी: हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी से गाड़ी को उठवाकर घायलों को बाहर निकाला। घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।