झारखंड के गुमला में लोगों ने आधी रात 4 लोगों को घर से बाहर निकालकर मार डाला। लोगों ने चारों पर डायन का आरोप लगाकर उनकी तब तक पिटाई की, जबतक उनकी मौत नहीं हो गई। 

झारखण्ड: भले ही झारखण्ड सरकार लाख दावे कर ले कि अब राज्य में लोग जागरूक हो गए हैं और वहां डायन प्रथा का अंत हो गया है लेकिन आए दिन सामने आते मामले इन दावों की पोल खोल देते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कल देर रात 2 बजे गुमला के नगर सिसकारी गांव में लोगों ने 4 लोगों की पीटकर हत्या कर दी। मारे गए 4 लोगों में दो महिलाएं भी शामिल थीं। लोगों का आरोप था कि ये सभी डायन थे और गांव वालों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे थे। 

मारे गए लोगों की पहचान छापा भगत, पिरी देवी, सुता उरांव और फगनी देवी के रूप में हुई। इन सभी को ग्रामीणों ने लोहे की छड़ से एक घंटे तक पीटा और उसके बाद जब इनकी मौत हो गई तब सभी अपने घर लौट गए। ग्रामीणों का कहना था कि पीटकर वो इनके शरीर से डायन को बाहर निकाल रहे थे। 

मामले के सामने आने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।