झारखंड के सिमडेगा से शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक एएसआई ने शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं महिला के साथ मोबाइल पर अश्लीलता की हदें पार भी करता।

सिमडेगा. झारखंड के सिमडेगा से पुलिस विभाग को शर्मसार और खाकी वर्दी को बदनाम करने का करने का मामला सामने आया है। जहां एक एएसआई पर शादीशुदा महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। मामला सामने आते ही एसपी ने इस घटना को गंभीरता से लिया और कार्यवाही करते हुए पुलिसकर्मी को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। साथ ही जांच करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीड़िता के साथ केबिन में करने लगा हद पार
दरअसल, यह मामला सिमडेगा के गिरदा ओपी पुलिस थाने का है। जहां एक महिला अपनी एक परेशानी लेकर पहुंची हुई थी। इसी बीच ड्यूटी पर तैनात एएसआई तिवारी ने छेड़छाड़ की। वहीं पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि जैसे ही वह थाने पहुंची तो एएसआी ने उससे पूछताछ करने के लिए अपने केबिन में बुलाया। जिसके बाद वह छेड़छाड़ करने लगा। साथ ही किसी को बताने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी।

महिला ने अपने उस दिन को कोसती
पीड़िता ने बताया कि वह सबसे पहले 20 मार्च थाने में अपनी पारिवारिक समस्या को लेकर थाने शिकायत पहुंची हुई थी। लेकिन उसे नहीं पता था कि वह दिन उसकी जिंदगी नरक बना देगा। क्योंकि बात थाने तक सीमित नहीं थी, एएसआई ने मेरा मोबाइल नंबर ले लिया। जिसके बाद वह आए दिन फोन पर अश्लील बातें करता। अश्लील मैसेज और गंदे-गंदे वीडियो भेजने लगा। साथ धमकी देकर रोज-रोज अकेले मिलने के लिए बुलाने लगा। जिस दिन नहीं जाती तो वह घर के सामने आ जाता था। 

 एसडीपीओ लेवल की जांच शुरू
वहीं इस मामले में एसपी सौरभ कुमरा ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही एसडीपीओ लेवल से भी जांच कराने का कहा है। जिसके आधार पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि जब तक मामले की जांच नहीं हो जाती तब तक एएसआई छोटा बाबू निलंबित रहेगा।