झारखंड के जमशेदपुर में 10 साल की बच्ची को डंडे से डरा-धमकाकर रेप कर रहे 50 साल के एक शख्स को पकड़ा गया है। आरोपी फल की दुकान चलाता है। वो पीड़िता को अपने गोदाम में लेकर गया था। लेकिन किसी पड़ोसी को भनक लग गई और वो बच्ची के परिजनों को लेकर गोदाम जा पहुंचा। बच्ची का शुक्रवार को मेडिकल कराया गया। 

जमशेदपुर, झारखंड. एक जवान बेटी का पिता पड़ोस में रहने वाली 10 साल की बच्ची के साथ रेप कर रहा था। 50 वर्षीय आरोपी सर्फु फल की दुकान चलाता है। आरोपी बच्ची को पिछले कई दिनों से कभी फल या पैसों लालच देकर, तो कभी डरा-धमकाकर अपने साथ गोदाम ले जाता था। गुरुवार दोपहर को भी आरोपी बच्ची को अपने साथ गोदाम ले गया था। लेकिन किसी पड़ोसी का शक हुआ। उसने इसकी जानकारी बच्ची के परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों के साथ कुछ लोग गोदाम पहुंचे। आरोपी को अंदेशा नहीं था कि बाहर बच्ची के परिजन होंगे। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, लोग धड़धड़ाते हुए अंदर दाखिल हुए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चौकी के नीचे छुपकर रो रही थी बच्ची...
परिजन जैसे ही गोदाम में पहुंचे, देखा कि चौकी के नीचे बच्ची छुपकर रो रही थी। इसके बाद लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर अपने साथ ले गई। बच्ची ने बताया कि आरोपी डंडे से उसे डराता था।

22 साल की बेटी का बाप है आरोपी
मूल रूप से बोकारो का रहने वाला सर्फु 22 साल की बेटी का बाप है। उसकी बिष्टुपुर की बर्फ फैक्ट्री के पास फल की दुकान है। बच्ची के पिता ने बताया कि पीड़िता सुबह से घर से निकली थी। मालूम चला कि आरोपी उसे अपने साथ गोदाम लेकर गया है। सीसीआर डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है।

यह भी पढ़ें-

फ्रांस के जरिये धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश रचने वाले कांग्रेस MLA के अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर

एक्ट्रेस को हुए पैरालिसिस अटैक ने सबकुछ बिकवाया, 2 साल से फिल्ममेकर पति रख रहा करवाचौथ का व्रत

साइकिल की जुगाड़ से निकाला किसान ने कई समस्याओं का 'हल'..जानेंगे नहीं इसकी खासियत