झारखंड के बोकारों में दोस्ती में पीठ में खंजर घोपने की खबर आई है। जहां एक दोस्त ने अपने ही साथी की नाबालिग बेटी को घर छोड़ने का बोलकर सूनसान जगह ले जाकर अपने अन्य सहयोगी के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट। दो बच्चों का पिता है आरोपी। एक की तलाश जारी

बोकारो (झारखंड).  झारखंड के बोकारो में रिश्ते की मर्यादा को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है। दोस्त के द्वारा ही विश्वासघात करने की यह घटना बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र की है। यहां दोस्त ने अपनी ही दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ अपने दूसरे दोस्त संग मिलकर गैंगरेप किया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता की मां ने बेरमो महिला थाने में बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की थी। पुलिस ने मामले को तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्य आरोपी 35 वर्षीय नीलकंठ उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। बेरमो एसडीपीओ सतीश चंद्र झा ने दूसरे आरोपी की भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने की बात कही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुनसान जगह ले जाकर किया गलम काम
इस पूरे मामले में इसमें सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़ित किशोरी के पिता के 35 वर्षीय दोस्त ने ही उसका दुष्कर्म किया और इसमें अपने एक सहयोगी को भी सहभागी बनाया। बताया जाता है कि पिता के दोस्त नीलकंठ उर्फ गुड्डू ने 20 जुलाई को पीड़िता को घर पहुंचाने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर अपने दोस्त के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 20 जुलाई को वह अपने घर से किसी कार्य के लिए निकली थी। इस दौरान पिता का दोस्त नीलकंठ उर्फ गुड्डू उसे रास्ते में मिला। गुड्डू उसे घर छोड़ने की बात कह कर उसके साथ हो गया। इस बीच बहाना बनाकर उसे किसी अनजान जगह ले गया। वहां पहले से गुड्डू का दोस्त भी मौजूद था। इसके बाद दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। दोनों के चंगुल से छूटने के बाद वह घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। 

2 बच्चों का पिता है मुख्य आरोपी 
इसके बाद परिजन महिला थाने पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज कराई। मुख्य आरोपी शादीशुदा है और दो बच्चे का पिता भी बताया जा रहा है। वहीं बेरमो एसडीपीओ सतीश चंद्र झा ने बताया कि मामला कुछ दिन पूर्व महिला थाने में दर्ज किया गया था। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है। जबकि दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े- - धौलपुर में नाबालिग के साथ 6 लड़कों ने किया गैंगरेप, फैमली को बताई हैरान करने वाली कहानी