झारखंड पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में लगातार सफलता मिल रही है। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने 25 लाख के इनामी नक्सली को पकड़ा था, अब एक बार फिर PLFI का एरिया कमांडर पकड़ाया है।

पश्चिमी सिंहभूम. झारखंड के वेस्ट सिंहभूम जिले के जिला एसपी आशुतोष शेखर ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता कर दो लाख के इनामी पीएलएफआई के एरिया कमांडर नोवेल सांडी पूर्ति की गिरफ्तारी की पुष्टि की। खूंटी-चाईबासा जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल 30 नक्सल मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा- पुलिस अधीक्षक चाईबासा को गुप्त सूचना के तहत बंदगांव थाना क्षेत्र के लड़ाऊली गांव के आसपास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर नोवेल साण्डी पुर्ती उर्फ लम्बु अपने दस्ता सदस्यों के साथ घुम रहा है। इसके बाद टीम का गठन किया करने के बाद बंदगांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम लड़ाऊली के जंगल आस-पास सर्च के क्रम में कुछ संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया। जिसे पकड़ने हेतु एसओपी का पालन करते हुए घेरा बंदी किया गया। घेराबंदी के क्रम में कुछ लोग अंधेरा एवं जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे और एक व्यक्ति को सशस्त्र बल के सहयोग से घेराबंदी कर पकड़ लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा, दो लाख का है इनाम 
बंदगांव थाना क्षेत्र के लाऊली गांव के नोवेल साण्डीपुर्ती (27) प्रतिबंधित पीएलएफआई का एरिया कमांडर है। इसको पकड़ने के लिए छापामारी टीम में शामिल पदाधिकारी कपिल चौधरी सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर, विकास कुमार, थाना प्रभारी, बंदगांव थाना, निर्भय कुमार, पुलिस पदाधिकारी, अविनाश कुमार, पुलिस पदाधिकारी, अमरजीत कुमार, पुलिस पदाधिकारी, सतीश कुमार, पुलिस पदाधिकारी. प्रभु उरांव तथा सैट 55 के सशस्त्र बल। झारखण्ड सरकार द्वारा आरोपी के खिलाफ दो लाख रुपये का नगद राशि का पुरस्कार उद्घोषित किया गया है। 

ये सामान मिले
नक्सली के पास से एक एके 47 राइफल, 38 जिंदा गोली, तीन पीएलएफआईका पर्चा, दैनिक उपयोग का सामान, एक ग्रेनेट बम, चितकाबरा पाउच जैसे घातक हथियार बरामद किए गए है।

पुलिस को लगातार मिल रही सफलता
झारखंड पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ लागतार सफलता मिल रही है। जबकि कई बड़े और इनामी नक्सली अभी पकड़ से दूर हैं। इसमें जमशेदपुर के दिवंगत सांसद स्व सुनील महतो की हत्या करने का आरोपी सचिन भी शामिल हैं। बताया जाता है कि सांसद के बॉडीगार्ड से लूट गया रायफल भी सचिन के पास ही है। सचिन पर 25 लाख का इनाम है। 7 जुलाई को गिरिडीह पुलिस ने 25 लाख के इनामी नक्सली नंदलाल मांझी को गिरफ्तार किया था। 7 फरवरी 2022 को चाईबासा और खूंटी पुलिस ने तीन नक्सली जीवन सुरीन, अनिल मांझी और अनमोल गुड़िया को गिरफ्तार किया था। 5 मार्च 2022 को भी खूंटी पुलिस ने 4 हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया था। नक्सली अनिल हस्सा, स्टीफन सोय, एतवा लोहरा और गोपाल के पास से दो देसी कार्बाइन, एक देसी रायफल और कई कारतूस भी बरामद हुए थे।

यह भी पढ़े- झारखंड के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर का आतंकवाद कनेक्शन... आतंकवादी संगठन सिमी से जुड़े है तार