नौकरी के वादे के साथ जारी कांग्रेस के घोषणापत्र को अब तक के चुनाव इतिहास में सबसे पॉपुलर घोषणापत्र कहा जा सकता है। पार्टी के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा, "अगर राज्य में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी तो 6 महीने के अंदर खाली पड़े पड़ी सरकारी नौकरियों को हर हाल में भरा जाएगा।" 

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव की गहमा गहमी है। राज्य में पांच चरण में वोट डाले जा रहे हैं। इसी महीने 30 नवंबर को पहले चरण के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी। पहले फेज की वोटिंग से पहले कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा किया गया है। नौकरी के वादे के साथ जारी कांग्रेस के घोषणापत्र को अब तक के चुनाव इतिहास में सबसे पॉपुलर घोषणापत्र कहा जा सकता है। पार्टी के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा, "अगर राज्य में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी तो 6 महीने के अंदर खाली पड़े पड़ी सरकारी नौकरियों को हर हाल में भरा जाएगा।" हालांकि जिस घर में सरकारी नौकरियां हैं उन्हें नौकरी दी जाएगी या नहीं इसे लेकर कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है।

Scroll to load tweet…

कांग्रेस झारखंड में जेएमएम और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रहा है। कांग्रेस ने 31 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। गठबंधन की ओर से हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है। कांग्रेस के घोषणापत्र में और क्या ? कांग्रेस के घोषणापत्र में वादा किया गया है कि जब तक नौकरी नहीं मिलती है तब तक परिवार के किसी एक सदस्य को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। घोषणा पत्र में महिलाओं को पुलिस विभाग में ज्यादा से ज्यादा नौकरी देने का वादा किया गया है।

Scroll to load tweet…

रांची, धनबाद, जमशेदपुर में मेट्रो लाने का वादा इसके अलावा अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं को सरकारी बस में मुफ्त यात्रा, किसानों को 2 लाख रुपए तक का ऋण माफ करने, रांची, धनबाद और जमशेदपुर में भी मेट्रो रेल चलाने की बात शामिल है। साथ ही जिन परिवारों की आय 10 हजार रुपये से कम हैं, उनकी बच्चियों को मुफ्त में साइकिल देने का वादा भी किया गया है। घोषणा पत्र में इस तरह के और भी पॉपुलर वादे हैं।