मुख्यमंत्री ने कहा कि उपाध्याय के विचारों को आत्मसात कर नये झारखंड और नये भारत का निर्माण करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 


रांची. विकास का लाभ वंचित वर्गों तक पहुंचाने को अपनी सरकार की प्राथमिकता बताते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात कर नया झारखंड बनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उपाध्याय की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा ‘‘राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण सदैव सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा। राज्य सरकार उनके विचारों को आत्मसात करते हुए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उपाध्याय के विचारों को आत्मसात कर नये झारखंड और नये भारत का निर्माण करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिंदी की टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)