पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जवान रंजीत पासवान समेत मेला ड्यूटी में लगे कई  जवानों को देवघर के नगर थाना क्षेत्र के आरमित्रा प्लस टू हाई स्कूल में ठहराया गया है। 

देवघर. झारखंड के देवघर में राजकीय श्रावणी मेला ड्यूटी पर तैनात किए गए एटीएस के एक जवान को खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। 13 अगस्त की रात जवान ने खुद को कनपट्‌टी में गोली मार ली। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जवान किसी बात को लेकर डिप्रेशन में था। आशंका है कि डिप्रेशन के कारण ही जवान को आत्महत्या की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेला में लगी थी ड्यूटी
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक जवान रंजीत पासवान गढ़वा जिले का रहने वाला था और वह रांची में एटीएस का जवान था। उसे श्रा‌वणी मेला में ड्यूटी पर लगाया गया था। जवान रंजीत पासवान समेत मेला ड्यूटी में लगे कई जवानों को देवघर के नगर थाना क्षेत्र के आरमित्रा प्लस टू हाई स्कूल में ठहराया गया है। इसी स्कूल के एक कमरे में जवान रंजीत पासवान ने खुद को गोली मारी। सूचना पर जिले के एसपी सुभाष चंद्र जाट, एसडीपीओ पवन कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी स्कूल पहुंचे और मामले की जांच की।

फायरिंग की आवाज सुन अन्य जवान पहुंचे
फायरिंग की आवाज सुन स्कूल में ठहरे अन्य जवान रंजीत पासवान के कमरे में पहुंचे तो रंजीत बेड पर जख्मी हालत में मिला। जवान ने खुद के सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी थी। हथियार भी लाश के पास ही पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। साथ ही पुलिस ने मृत जवान का मोबाइल जब्त कर लिया है। मोबाइल से पुलिस उसके आत्महत्या करने के कारणों का पता लगा रही है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को गढ़वा ले जाएंगे। इसके पूर्व जवान को पुलिस की ओर से अंतिम सलामी दी जाएगी। एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि मेला ड्‌यूटी में आए जवान ने खुद को गोली मार आत्महत्या की है। आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

लोहरदगा में भी एक जवान ने की थी आत्महत्या
जानकारी हो कि 12 अगस्त की शाम राज्य के लोहरदगा के पुरानी पुलिस लाइन में जवान आशुतोष कुमार ने खुद को गोली मार आत्महत्या की थी। जवान ने बैरक में खुद से कनपट्‌टी पर गोली मारी थी। वह 2005 बैच का सिपाही था और लोहरदगा कोर्ट के पीपी का बॉर्डीगार्ड था। उसके भी आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। झारखंड में 24 घंटे के भीतर दो पुलिस कर्मियों के आत्महत्या करने से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है।

इसे भी पढ़ें- झारखंड की राजधानी में हुई वारदात... हथियार के बलपर पेट्रोल पंप में घुसे लुटेरे, वेपन के दम पर की लूट