झारखंड के रहने वाले और जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना के जवान बजरंग भगत और उनकी पत्नी मीनत का एक साथ गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया।

रांची. बुधवार के दिन जहां पूरा हिंदुस्तान नया साल का जश्न मना था। वहीं देश की सरहद पर तैनात एक फौजी की कहानी का हमेशा-हमेशा के लिए अतं हो गया। जहां ड्यूटी को दरैन उसकी मौत हो गई थी। जब उसका शव घर आया तो उसको देख पत्नी ने सुसाइड कर ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक साथ किया गया पति-पत्नी का अंतिम संस्कार
गुरुवार के दिन पति बजरंग भगत और पत्नी मीनत उरांग की जब एक साथ उर्थी उठी तो गांव के लोगों की आंखों में आंसू थे। हर कोई उनके एक साथ दुनिया छोड़ जाने की बात कर रहा था। पूरे परिवार में सन्नटा पसरा हुआ था। जवान के पैतृक गांव बहेराटोली में एक साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

पति की मौत को नहीं कर पाई थी बर्दाश्त 
दरअसल, सेना के जवान बजरंग भगत जम्मू में तैनात थे। लेकिन अचानक 29 दिसबंर की रात को उनकी ड्यूटी के दरौन मौत हो गई थी। गुरुवार के दिन जब यह खबर उसकी पत्नी मनीत उरांव को पता चली तो उसको पति की मौत का गहरा सदमा लगा और वह पत्नी की मौत को बर्दाश्त नहीं कर पाई। फिर उसने कुएं में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। 

8 साल पहले सेना में भर्ती हुआ था बजरंग
जवान बजरंग 2012 में सेना में भर्ती हुआ था। वह रेजिमेंटल सेंटर नागपुर महाराष्ट्र के यूनिट 17 में गार्ड के पद पर तैनात था। घरवालों ने आरोप लगाया है कि उसको कोई बीमारी नहीं थी। वह ठीख-ठाक था, ऐसे कैसे उसकी मौत हो सकती है। यह समझ में नहीं आ रहा है कि यह हादसा कैसे हो गया।

2 साल पहले हुई थी शादी, घर में अकेला था कमाने वाला
बता दें कि बजरंग घर में अकेला कमाने वाला था। दो साल पहले उसकी शादी मीनत उरांव के साथ हुई थी। जवान के पिता का निधन पहले ही हो चुका है। उब उसके घर में बुजुर्ग मां अकली बची है। वहीं जवान की पांच बहनें हैं, लेकिन सभी की शादी हो चुकी है।