झारखंड के गुमला में 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची के साथ 5 लोगों ने रातभर गैंग रेप किया। वे बच्ची को किडनैप करके ले गए थे। घटना का पता तब चला, जब पीड़ित परिवार ने दो आरोपियों पर हमला करके उनके हाथ-पैर काटने की कोशिश की। मंगलवार को पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने पांचों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। इस घटना से गांव में तनाव है।

गुमला, झारखंड. हाथरस कांड का मामला अभी चर्चाओं में ही है कि झारखंड से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची के साथ 5 लोगों ने रातभर गैंग रेप किया। वे बच्ची को किडनैप करके ले गए थे। घटना का पता तब चला, जब पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर हमला करके उनके हाथ-पैर काटने की कोशिश की। यह मामला शनिवार रात का बताया जाता है। लेकिन मामला दबाने की कोशिश की गई। पीड़ित परिवार के हमले में घायल दो आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रविवार को बैठी थी पंचायत...
बताते हैं कि इस मामले में रविवार को पंचायत बैठी थी। आरोपियों को जब इस बारे में पता चला, तो उन्होंने पीड़ित परिवार को पीट दिया। इसके बाद गांववाले गुस्से में आ गए। लोगों ने पांचों आरोपियों को पकड़ा। उन्हें सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। दो आरोपियों की जांघ और पैर पर तलवार से हमला किया गया।

बहला-फुसलाकर बच्ची को साथ ले गया था
जांच में सामने आया है कि पांचों आरोपी दोस्त हैं। इनमें से एक 14 साल की पीड़िता को म्यूजिक बॉक्स दिलवाने के बहाने अपने साथ ले गया था। पीड़िता ने बताया कि रात 10 बजे तक आरोपियों ने उसके साथ गैंग रेप किया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़कर भाग गए। वो रातभर जंगल में अकेली भटकती रही। इस घटना के बारे में परिजन पहले तो चुप रहे, फिर सोमवार को पंचायत बुलाई।