गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के सरईदोहर गांव में दुर्गा पूजा स्थल से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर कुछ लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने लड़की को किसी ने कुछ न कहने की धमकी देते हुए छोड़ दिया।

गढ़वा(Jharkhand). झारखंड में महिला सुरक्षा के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के सरईदोहर गांव में दुर्गा पूजा स्थल से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर कुछ लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने लड़की को किसी ने कुछ न कहने की धमकी देते हुए छोड़ दिया। पीड़िता ने ये आपबीती परिजनों को बताई तो वह स्तब्ध रह गए। सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीड़िता के मुताबिक वह गांव में लगे पूजा पांडाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गई थी। रात 12 बजे के आसपास जब कार्यक्रम का समापन हुआ तो पूजा स्थल से ही गांव के 2 युवकों ने उसका जबरन अपहरण कर लिया। उसे पूजा स्थल से लगभग 200 मीटर दूर एक खेत में ले जाया गया और उसके साथ वहां कई बार रेप किया गया। जिसके बाद आरोपियों ने धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को कुछ बताया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह वहां से फरार हो गए। 

कई लोगों से मांगी मदद लेकिन नहीं मिली 
पीड़िता के मुताबिक कि जब उसे पूजा स्थल के पास से जबरन खींचकर ले जाया जा रहा था तो वहां कई लोग मौजूद थे। उसने सभी से मदद की गुहार लगाई लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। आरोपियों ने लगभग 4 घंटे बाद उसे छोड़ा। आरोपियों ने धमकी भी दी कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। बदहवास पीड़िता खुद घर पहुंची। अगले दिन पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

अभी भी खतरे में परिवार की जान 
पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे और उसके परिवार को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। चिनिया थाना प्रभारी वीरेंद्र हांसदा ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। 2 आरोपियों छवि सिंह और लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस घटना को लेकर कई अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।