झारखंड के गिरीडीह में शुक्रवार 1 जुलाई के दिन शर्मनाक घटना हुई। जिसमें आरोपियों ने चलती कार में दो महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िताओं के मना करने के बाद भी आरोपी रात भर उन्हे घुमाते रहे और घटना को  अंजाम दिया।

गिरिडीह ( giridih). झारखंड के गिरिडीह जिले में शुक्रवार 1 जुलाई की रात शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है। दरअसल यहां दो महिलाओं के साथ लिफ्ट देने के बहाने गैंग रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िताओं का आरोप है कि बोलेरो सवार चार युवकों ने बारी-बारी से दोनों के साथ चलती गाड़ी में गलत काम किया। दोनों महिलाएं गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बदवारा के समीप शनिवार की सुबह मिली। खुद के साथ गलत होने की जानकारी उन्होंने ग्रामीणों को दी। गांववालों ने इस घटना की जानकारी नजदीकी थाने में दी। उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पीड़िताओं को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। दोनों महिलाएं पुलिस की सुरक्षा के बीच अस्पताल में इलाजरत हैं। दोनों गिरिडीह के गांवा और बिरनी की रहने वाली हैं। एक महिला की उम्र 35 तो दूसरे की 45 है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों के साथ गलत हुआ है कि नहीं इसका पता मेडिकल के बाद चलेगा। फिलहाल दोनों अस्पताल में इलाजरत हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पब्लिक वाहन नहीं मिला तो निजी गाड़ी वालों से मांगी लिफ्ट
महिला ने पुलिस को बताया है कि दोनों शुक्रवार को देवघर में अपना इलाज कराने गई थी। देर शाम हो जाने के कारण घर वापस आने के लिए उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं मिला। फिर उन्हें बोलेरो सवार 4 युवकों ने लिफ्ट दिया। कुछ दूर चलने के बाद युवकों ने उनके साथ छेड़खानी शुरु कर दी। विरोध करने के बावजूद युवकों की गलत हरकत जारी रही। गाड़ी रोकने का बोलने पर भी उन्होने बोलेरों को नहीं रोका। इसके बाद रात भर चारो युवकों ने बारी-बारी से उनके साथ उनके साथ गलत काम किया। फिर सुबह उन्हें बदवारा पतरो नदी के पास उतार बोलेरो सवार आरोपी युवक मौके से भाग निकले। महिलाओं का कहना है कि एक आरोपी की फ़ोटो उनके मोबाइल में है।

रात भर वाहन पर घुमाते रहे
महिलाओं का कहना था कि बोलेरो सवार चारो युवक रात भर दोनों को इधर-उधर घुमाते रहे। चलती गाड़ी में ही उनके साथ दुष्कर्म करते रहे। विरोध के बावजूद उनके साथ चारो युवकों ने गलत किया। लिफ्ट मांगने के बाद पहले युवकों ने उन्हें बोलेरो की पिछली सीट पर बैठाया। इसके कुछ देर बाद पहले एक महिला को जबरन आगे की सीट पर ले आए। फिर बारी-बारी से दोंनो के साथ वारदात को अंजाम दिया।